भोपाल के कोलार स्थित दानिश कुंज में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कैब और अखबार बांट रहे युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि कार चालक नशे में विसर्जन से लौट रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.