मध्यप्रदेश के सतना में जमानत पर बाहर आते ही हत्या के आरोपी मानसिंह ने गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क पर हुड़दंग मचाया. कार के बोनेट पर बैठकर सिगरेट पीने का वीडियो सामने आने के बाद सतना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से कान पकड़वाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर पैदल मार्च कराया और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई.