मध्य प्रदेश के सतना से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है. यहां एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. यह इमारत सतना के प्रसिद्ध तंबाकू कारोबारी राम नरेश गुप्ता की है. यह एक चार मंजिला मकान है, जिसमें दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक आग भड़क उठी. आग लगने के दौरान इमारत की ऊपरी मंजिल पर दो मासूम बच्चे फंस गए थे.