उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों को लेकर प्रशासन द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. इस अभियान के तहत शहर के कई धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया जा रहा है. इसी क्रम में जब ऐतिहासिक शाही मस्जिद के सड़क की जद में आ रहे कुछ हिस्सों को हटाने की कोशिश की गई, तो वहां विवाद खड़ा हो गया. देर रात से ही मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.