भोपाल के एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतकों के गलों पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव पास ही रेलवे ट्रैक पर मिला है. पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक हत्या के बाद खुदकुशी का लग रहा है.