Bhopal eco friendly bakre: बकरीद पर दिल्ली से लेकर यूपी और महाराष्ट्र तक तनाव बढ़ा हुआ है. इस बीच भोपाल में बकरीद को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है. हिंदू उत्सव समिति ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बने ‘इको-फ्रेंडली बकरे’ तैयार करवाए हैं. जानकारी के अनुसार, समिति ने करीब 15 मिट्टी के बकरे बनवाए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1000 रुपये प्रति बकरा रखी गई है.