भोपाल स्थित AIIMS में हाल ही में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मुद्दे पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने AIIMS के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी संस्थान में इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की.