'यह धार्मिक आयोजन नहीं, आतंकी मानसिकता...', उज्जैन के मोहर्रम जुलूस के दौरान वैन ब्लास्ट पर भड़की VHP

Ujjain Muharram procession controversy: उज्जैन के बड़नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट किए जाने के वायरल वीडियो पर VHP ने सवाल उठाए हैं. संगठन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस से तत्काल जांच की मांग की है.

Advertisement
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान गाड़ी उड़ाने के मामले में कूदी विहिप. (Photo:Screengrab) उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान गाड़ी उड़ाने के मामले में कूदी विहिप. (Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • उज्जैन ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई उस घटना की जांच की मांग की, जिसमें एक वैन को क्रेन से लटकाकर उड़ा दिया गया था. संगठन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर इस तरह के खतरनाक शक्ति प्रदर्शन को सभ्य समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता.

VHP की यह मांग 23 जून की रात बड़नगर में निकाले गए मुहर्रम जुलूस का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आई है.

Advertisement

वीडियो में एक क्रेन को एक वैन को हवा में लगभग 40 फीट ऊपर उठाते हुए दिखाया गया, जबकि दो युवक झंडे लहरा रहे थे; इसके बाद वैन को एक धमाके में उड़ा दिया गया.

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और आरोप लगाया कि इसका मकसद धर्म के नाम पर डर पैदा करना और शक्ति का प्रदर्शन करना था.

'सभ्य समाज में ऐसे शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं'

बंसल ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "मध्यप्रदेश के बड़नगर (उज्जैन) में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाकर कार को विस्फोट से उड़ाने की घटना अत्यंत गंभीर है. दो दिन पूर्व रात्रि के अंधेरे में यह कोई सामान्य धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि कट्टरपंथियों द्वारा भय और आतंकी मानसिकता का खुल्लम खुल्ला प्रदर्शन था.

धर्म के नाम पर धमाकों, भय और शक्ति का प्रदर्शन करने वालों को समझ लेना चाहिए कि बाबा के भक्त आतंक, कट्टरता और जिहादी मानसिकता के आगे कभी झुकने वाले नहीं हैं.

Advertisement

मजहबी आयोजनों के नाम पर विस्फोटक व घटरनाक शक्ति-प्रदर्शन सभ्य समाज में कभी भी स्वीकार्य नहीं हो सकते. '' 

मुख्यमंत्री मोहन यादव और एमपी पुलिस से सीधे सवाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्य पुलिस को टैग करते हुए बंसल ने घटना की तत्काल जांच की मांग की.

विहिप नेता ने कहा, "इसके लिए अनुमति कैसे दी गई और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस को तुरंत जांच करनी चाहिए."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »