गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर

MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए.

Advertisement
जान बचाने के लिए सिलेंडर छोड़कर भागे लोग.(Photo:Screengrab) जान बचाने के लिए सिलेंडर छोड़कर भागे लोग.(Photo:Screengrab)

दिनेश कुमार

  • उमरिया,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में मंगलवार को एक अजीबोगरीब और डरावना मंजर देखने को मिला. यहां सहकारी समिति के गोदाम पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए कतार में लगे दर्जनों लोगों पर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले ने शांति से चल रही वितरण प्रक्रिया को चंद मिनटों में भगदड़ में बदल दिया.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

गमछे और कपड़ों से बचाई जान
लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.

कुछ लोग तो अपने भारी-भरकम सिलेंडर वहीं छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े. घटना के समय मौके पर मची अफरा-तफरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए कई लोग तुरंत नौरोजाबाद के रीजनल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने बताया कि प्रभावित लोगों को सूजन और दर्द की शिकायत थी. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज और दवाइयां देने के बाद घर भेज दिया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement