ट्विशा मौत मामला: SIT की जांच पर सवाल, केस डायरी अधूरी, CBI ने भी जताई नाराजगी

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में SIT की जांच पर गंभीर सवाल उठे हैं. सूत्रों के अनुसार केस डायरी अब तक पूरी नहीं हो पाई है. CBI ने भी SIT की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है. 7 दिन की रिमांड के बावजूद आरोपी समर्थ सिंह से ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है.

Advertisement
ट्विशा शर्मा मौत मामले में SIT की जांच पर सवाल उठे. (File Photo: ITG) ट्विशा शर्मा मौत मामले में SIT की जांच पर सवाल उठे. (File Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही SIT की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं. सूत्रों के अनुसार अब तक केस डायरी पूरी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि SIT अभी तक केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड पूरी तरह तैयार नहीं कर पाई है. इस कारण जांच की गति और दिशा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक SIT की जांच प्रक्रिया से CBI भी नाराज बताई जा रही.  इस मामले को लेकर CBI और पुलिस कमिश्नर के बीच चर्चा भी हुई है. जानकारी के अनुसार 7 दिन की रिमांड में से 3 दिन की पूछताछ के बाद भी आरोपी समर्थ सिंह से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ट्विशा मौत मामले में SIT की जांच पर गंभीर सवाल

ट्विशा शर्मा के परिवार ने भी पुलिस की जांच कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. परिवार का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है. बताया जा रहा है कि SIT प्रमुख ACP रजनीश कश्यप कटारा हिल्स थाने में खुद बैठकर केस डायरी पूरी करने में जुटे हैं.

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. परिवार ने इसे दहेज हत्या बताया, जबकि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात भी सामने आई थी. ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. इसके बाद वह कटारा हिल्स में रहने लगी थीं.

Advertisement

CBI ने भी जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

12 मई की शाम ट्विशा पार्लर गई थीं और सीसीटीवी में सामान्य दिखी थीं. रात में उन्होंने अपनी मां से फोन पर परेशान होकर बात की थी. इसके बाद उनका शव ससुराल की छत पर मिला था. मामले में पहले पुलिस जांच के बाद CBI को जांच सौंपी गई. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और जांच पर नजर रखी जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement