भोपाल में ही होगा ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली से जा रही AIIMS की टीम

ट्विशा शर्मा केस में रविवार को एम्स भोपाल में दूसरे पोस्टमार्टम की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार डॉ. सुधीर गुप्ता ने एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया है, जो अत्याधुनिक उपकरणों के साथ भोपाल पहुंचेगा. दूसरी ओर पुलिस ने जांच तेज करते हुए पति समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर ले लिया है.

Advertisement
ट्विशा के पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. File Photo ITG ट्विशा के पति को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. File Photo ITG

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम रविवार को एम्स भोपाल में किए जाने की संभावना है. जानकारी के अनुसार डॉ. सुधीर गुप्ता, जो एम्स दिल्ली में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख हैं, उन्होंने इस मामले के लिए चार वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है. बताया जा रहा है कि यह टीम अत्याधुनिक फॉरेंसिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंचेगी.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक मेडिकल बोर्ड भोपाल पहुंचने के बाद पूरे मामले से जुड़े मेडिकल और फॉरेंसिक पहलुओं की दोबारा जांच करेगा. परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और नए सिरे से मेडिकल परीक्षण की मांग कर रहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है.

इस संभावित दूसरे पोस्टमार्टम पर अब सभी की नजर बनी हुई है, क्योंकि इससे मामले की जांच में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.

समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस रद्द
इधर मामले की जांच में पुलिस लगातार अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि हर छोटे-बड़े तथ्य को जोड़कर पूरी सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. जांच के दौरान एक अहम कार्रवाई में ट्विशा के पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. इसे मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है.

Advertisement

इसके अलावा पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है. पुलिस के अनुसार उनसे जांच में सहयोग और कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. नोटिस की प्रति उनके घर पर चस्पा भी की गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

अब तक पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है. स्थानीय स्तर पर यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement