रेस्टोरेंट के बाहर ढलान पर खड़ी स्कॉर्पियो को कंट्रोल नहीं कर पाए थाना प्रभारी, कुचला सफाईकर्मी; SP ने सस्पेंड किए दो टीआई

MP News: थाना प्रभारी की स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कने लगी, जिससे रोड पर सफाई कर रहा एक कर्मचारी उसकी चपेट में गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement
 स्कॉर्पियो से कुचलते सफाईकर्मी का सीसीटीवी फुटेज.  स्कॉर्पियो से कुचलते सफाईकर्मी का सीसीटीवी फुटेज.

हिमांशु पुरोहित

  • सागर,
  • 27 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

MP News: सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने एक्शन लेते हुए दो थाना प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह पर यह कार्रवाई की है. 

दरअसल, यह दोनों थाना प्रभारी राजघाट रोड पर स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट एंड बार में भोजन करने गए थे. इसी दौरान ढलान पर खड़ी देवरी थाना प्रभारी की स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कने लगी, जिससे रोड पर सफाई कर रहा एक कर्मचारी उसकी चपेट में गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसी मामले की जानकारी लगने पर कार्रवाई की गई है.

Advertisement

घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि देश में एक जुलाई से नए कानून लागू होने जा रहे हैं. जिसकी ट्रेनिंग लेने के बाद दोनों थाना प्रभारी रेस्टोरेंट भोजन करने पहुंचे थे. शाम करीब 6:00 बजे महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह भोजन करने के बाद रेस्टोरेंट के बाहर आए और स्कॉर्पियो में बैठ गए.

ट्रेनिंग के बाद भोजन करने गए थे रेस्टोरेंट दोनों थाना प्रभारी

उन्होंने ड्राइवर को देवरी टीआई रोहित डोंगरे को बुलाने भेज दिया. इसी बीच, ढलान पर खड़ी यह स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कने लगी और आनंद सिंह ड्राइवर के बाजू वाली सीट पर बैठे थे तो वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए. 

इधर, गाड़ी ने स्पीड पकड़ ली और चंद मीटर आगे सफाई कर रहे एक कर्मचारी प्रदीप वाल्मीकि पर चढ़ गई. इसके बाद वह आगे किसी पेड़ या खंबे से टकराकर रुक गई. देखें Video:-

Advertisement

थाना प्रभारी तुरंत गाड़ी से उतरे. उन्होंने घायल प्रदीप को उठाया और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया. प्रदीप के परिचित के अनुसार इस एक्सीडेंट में वह बाल-बाल बच गया. पीड़ित के सिर में चोट और हाथ-पैर पेट में खरोंचें आई हैं. 

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई हो गई है और आगे की जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »