उज्जैन: छत पर खड़े शरारती तत्व महाकल सवारी के दौरान थूकते रहे, ढोल-नगाड़े वालों ने रिकॉर्ड कर लिया Video

उज्जैन में सोमवार को एक इमारत की छत से महाकाल की सवारी के दौरान थूकने और पानी का कुल्ला कर देने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने और सद्भाव बिगाड़ने समेत पांच धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने थाने के सामने पहुंचकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement
उज्जैन में सवारी समारोह के दौरान थूकते युवक. उज्जैन में सवारी समारोह के दौरान थूकते युवक.

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन ,
  • 18 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार की शाम शहर की फिजा बिगड़ते-बिगड़ते बच गई. एक इमारत की छत पर चढ़े कुछ शरारती तत्व सड़क से गुजर रही महाकाल की सवारी के दौरान थूक रहे थे. सवारी समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं और ढोल-नगाड़े वालों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए. इससे गुस्साए हिंदू संगठनों ने थाने में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है. 

Advertisement

दरअसल, शहर के टंकी चौराहे के समीप बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान कुछ शरारती तत्व एक बिल्डिंग की छत पर चढ़कर नीचे की ओर थूक रहे थे. जब श्रद्धालुओं ने ऐसा करने से मना किया तो उसके बावजूद भी शरारती तत्व नहीं माने. यह देख चल समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने थूकने वालों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और थाने पहुंच गए. थाने में काफी देर तक धरना प्रदर्शन चलता रहा. देखें Video:-

एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने इस मामले मे मीडिया को बताया, बाबा महाकाल की सवारी के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने वालों ने समुदाय विशेष के लोगों का वीडियो रिकॉर्ड किया था. आरेपी छत पर खड़े होकर नीचे निकल रही सवारी समारोह के दौरान थूक रहे थे. अब इस मामले में खाराकुआं थाना पुलिस ने तीन लड़कों को अभिरक्षा में लिया है. पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. फिलहाल उनकी उम्र की तस्दीक की जा रही है. मंगलवार के दिन आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. 

Advertisement

इन धाराओं में केस दर्ज 

इस पूरे मामले मे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 1860 के तहत 295 ए, 153 ए, 296, 505 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ में लड़कों ने अपनी सफाई में पानी पीने और कुल्ला करने की बात कही है.

चंद्रमौलेश्वर रूप में बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले


सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा महाकालेश्वर पालकी में विराजमान होकर चंद्रमौलेश्वर रूप में और हाथी पर मन महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले. बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखाई दिए. सवारी निकलने के पूर्व सभा मंडप में सबसे पहले बाबा का पूजन अर्चन संपन्न कराया गया. भगवान का षोडशोपचार से पूजन अर्चन किया गया. इसके पश्चात आरती की गई.

सभा मंडप में आरती के दौरान खजुराहो के सांसद वी.डी. शर्मा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, महापौर  मुकेश टटवाल, नगर पालिका निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह सभी मौजूद रहे.

इसके बाद बाबा को पालकी में विराजित किया गया और जैसे ही बाबा महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो चंद्रमौलेश्वर भगवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. फिर धूमधाम से झांझ ,मंजीरे, ढोल के साथ सवारी शहर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई. जहां सवारी मार्ग में स्थान स्थान पर खड़े श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के जय घोष के साथ राजाधिराज पर पुष्प वर्षा की ओर उनके दर्शन किए.

Advertisement

शहर में वर्षा के साथ बाबा महाकाल की पालकी निकली. इस दौरान नजारा ऐसा लग रहा था कि स्वयं इंद्र देवता बाबा का जलाभिषेक कर रहे हों. बारिश भी आस्था के सैलाब को रोक नहीं पाई. इस प्रकार धूमधाम के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकाली गई.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »