शिवराज ने की 'एक व्यक्ति, एक शादी' की बात, मंच पर थे 4 पत्नियों वाले मंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'एक व्यक्ति एक शादी' वाले बयान पर मध्य प्रदेश में बहस छिड़ी हुई है. इस बयान को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने एक नेता का जिक्र करते हुए तंज कसा और कहा कि पहले तो मुख्यमंत्री जी अपनी कैबिनेट में इसका पालन कराएं.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

aajtak.in

  • बड़वानी ,
  • 02 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'एक व्यक्ति, एक शादी' वाले बयान पर बहस छिड़ी हुई है. शिवराज ने जिस वक्त ये बात कही, उस दौरान मंच पर उनकी पार्टी के एक नेता बैठे थे, जिनकी चार पत्नियां हैं. इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी उन पर हमलावर है.

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह गुरुवार को बड़वानी जिले के चाचरिया में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए थे. मंच पर उन्होंने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि मैं प्रदेश में एक कमेटी बना रहा हूं. इसमें समान नागरिक संहिता की तरह 'एक व्यक्ति, एक शादी' का नियम बनाया जाएगा.

Advertisement

क्या शिवराज जी से यह छुपा है

उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, "पहले शिवराज अपनी कैबिनेट में तो इस बात का पालन कराएं. जिस सभा में स्टेज पर उन्होंने ये बात कही, वहीं कुछ लोग बैठे थे, उनकी स्थिति क्या है क्या शिवराज जी से यह छुपा है".

शिवराज जी से इस बारे में बात करूंगा

दरअसल, बाला बच्चन ने मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल पर निशाना साधा. बच्चन का कहना है कि शिवराज पहले अपनी कैबिनेट में इस बात को अमल में लाएं. उन्होंने सवाल किया, "मैं जानना चाहता हूं, क्या कॉमन सिविल कोड का पालन वह(शिवराज सिंह) अपनी कैबिनेट में सभी से करवाएंगे. जब विधानसभा का सत्र होगा तो मैं शिवराज सिंह जी से इस बारे में बात करूंगा". 

Advertisement

मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

बच्चन का आरोप है कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें करते हैं. उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की हालत और बढ़ती हुई जनसंख्या नहीं दिख रही है.

जानिए कौन हैं प्रेम सिंह
प्रेम सिंह पटेल पांच बार बड़वानी से विधायक रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने शपथ पत्र में चार पत्नियों का जिक्र भी किया था. प्रेम सिंह राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाते हैं. 

(रिपोर्ट-जैद अहमद शेख)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »