MP के सीहोर में मुंडन कार्यक्रम का मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Advertisement
सीहोर में मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चे बीमार सीहोर में मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चे बीमार

नवेद जाफरी

  • सीहोर,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था. जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. मटका कुल्फी खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए आष्टा और जावर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें: चिरौंजी समझ जंगली बीज खाने से 22 बच्चे बीमार, घर पहुंचते ही होने लगी उल्टी

सिविल अस्पताल आष्टा के डॉ. संतोष करंजे ने बताया गया है कि भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बच्चे आए हुए थे. जहां मटका कुल्फी खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर है. सूचना पुलिस को भी दी गई है. 

Advertisement

वहीं, पुलिस का कहना है कि मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मदद से मटका कुल्फी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »