होटल में रेंजर की पत्नी की 'रेड', दरवाजा खुलते ही बाथरूम में भागी गर्लफ्रेंड

रीवा के एक होटल में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय के अपनी कथित महिला मित्र के साथ ठहरने को लेकर विवाद हो गया. सूचना मिलने पर उनकी पत्नी होटल पहुंच गईं, जिसके बाद कमरे में मौजूद महिला और पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई. विवाद के चलते होटल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. बाद में रेंजर और महिला वहां से चले गए. पत्नी की शिकायत पर चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहे थे. Photo ITG रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मना रहे थे. Photo ITG

हरिओम सिंह

  • रीवा,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक होटल से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक रेंजर अपनी कथित महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुके हुए थे, तभी उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं. इसके बाद होटल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय रविवार देर रात करीब 10:48 बजे रीवा के होटल रॉयल इन पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने होटल के कमरा नंबर 206 को बुक कराया था. होटल के रिकॉर्ड में रेंजर ने अपना आधार कार्ड जमा कराया और आगंतुक रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया. आरोप है कि उनके साथ मौजूद महिला का नाम होटल प्रबंधन ने रजिस्टर में दर्ज नहीं किया, जिसे लापरवाही माना जा रहा है.

बाथरूम में छिपी महिला
सोमवार दोपहर रेंजर की पत्नी को उनके होटल में ठहरने की जानकारी मिली. इसके बाद वह सीधे होटल पहुंचीं और उस कमरे तक पहुंच गईं, जहां उनके पति के ठहरने की सूचना थी. बताया जा रहा है कि पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. इसी दौरान कमरे में मौजूद महिला कथित तौर पर बाथरूम में चली गई. इसके बाद रेंजर की पत्नी और महिला के बीच बातचीत और बहस शुरू हो गई.

Advertisement

होटल में हंगामे जैसी स्थिति बनी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के कारण होटल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान रेंजर माहौल को शांत कराने और महिला को वहां से हटाने की कोशिश करते रहे, जबकि उनकी पत्नी लगातार सवाल पूछती रहीं. बाद में रेंजर और उनके साथ मौजूद महिला होटल से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि दोनों वहां से एक ट्रक में सवार होकर चले गए.

मामले की सूचना मिलने के बाद चोरहटा थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस होटल पहुंचकर जांच करेगी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी. जानकारी के अनुसार, रेंजर की पत्नी सतना जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »