रीवा में कांस्टेबल की हत्या, दोस्त ने पार्टी के नाम पर बुलाया और मार दी गोली

मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिसकर्मी की उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement
आरक्षक, जिसकी उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी. (Photo: Screengrabs) आरक्षक, जिसकी उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी. (Photo: Screengrabs)

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां दोस्त ने ही पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया और कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गया. आरोपी का भाई घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Advertisement

पूरी घटना रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया इलाके की है. यहां मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश कुमार पटेल को उसके दोस्त ने पार्टी के बहाने घर बुलाया. देर रात आरोपी ने पुलिसकर्मी को कनपटी पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का घर भी गड़रिया में ही है और करीब एक महीने पहले ही उसका ट्रांसफर रीवा पुलिस लाइन से रामनगर थाने में हुआ था.

पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना के बाद आरोपी राकेश मिश्रा मौके से फरार हो गया, जबकि उसका भाई घायल पुलिसकर्मी को संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन देर रात अस्पताल पहुंच गए. सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या हुई है. एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement