नाबालिग से शादी का वादा... फिर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारा चाकू  

इंदौर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, चाकूबाजी और पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 30 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप की वारदात सामने आई है. विरोध करने पर आरोपी युवक ने चाकू मारकर पीड़िता को घायल कर दिया. पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामला कनाड़िया क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं. शादी करने की बात कहने पर उसने शादी करने से इंकार दिया.

Advertisement

संबंध बनाने का विरोध करने पर चाकू से किया हमला

फिर उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. उसका जब विरोध किया, तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. मामले में डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि नाबालिक बच्ची की शिकायत पर हमने मामला दर्ज किया है. आरोपी ने उसके साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया था.

आरोपी युवक गिरफ्तार- पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, चाकूबाजी और पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और दुष्कर्म का केस 

गौरतलब कि इससे पहले इंदौर में एक लड़की ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और प्यार के बाद प्रेमी ने एक साल तक संबंध बनाए. इतना ही नहीं उसने झांसा देने के लिए स्टांप पेपर पर लिखकर शादी भी की. इसके बाद शहर में अकेला छोड़कर भाग गया.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए मनीष राठौड़ से उसकी दोस्ती हुई थी. कुछ दिनों बात दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद लड़का शादी का शादी का झांसा देकर इंदौर ले गया. जहां एक साल तक दोनों लिव-इन में रहे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »