पिकनिक स्पॉट, सेल्फी और मौत... 800 फीट गहरी खाई में गिरा लड़का, 12 घंटे बाद मिली लाश

इंदौर में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वो अपने दोस्तों के साथ मुहाड़ी फॉल में पिकनिक मानने पहुंचा था. यहां सेल्फी ले रहा था. तभी उसका पैर फिसला और वो 800 फीट गहरी खाई में गिर गया. मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद 12 घंटे बाद उसका शव बरामद किया.

Advertisement
सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा युवक. (फाइल फोटो) सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरा युवक. (फाइल फोटो)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 02 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वो गहरी खाई के किनारे सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गया. जानकारी मिलने पर रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 12 घंटे बाद उसकी लाश बरामद हुई, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

इंदौर के खजराना इलाके का रहने वाला मोहिम अपने दोस्तों के साथ खुडैल थाना क्षेत्र के मुहाड़ी फॉल में पिकनिक मानने पहुंचा था. यहां वो दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था. तभी उसका पैर फिसला और वो 800 फीट गहरी खाई में गिर गया. इलाके में मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण पुलिस को काफी देर में सूचना मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद 12 घंटे बाद लाश बरामद की.

'पिकनिक स्पॉट पर कई बार हो चुके हैं ऐसे हादसे'

इस दर्दनाक घटना को लेकर खुडैल थाना के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि युवक अपने साथियों संग पिकनिक स्पॉट पर पहुंचा था और सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से वो खाई में गिर गया था. रेस्क्यू कर शव को निकाल गया है. पिकनिक स्पॉट पर इस तरह के हादसे कई बार हो चुके हैं. 

Advertisement

पुणे के वरंधा घाट रोड पर भी हुआ थी ऐसी घटना

इसी साल जनवरी में पुणे से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां कोकण की ओर जाते हुए पुणे के वरंधा घाट रोड पर बंदरों के साथ सेल्फी लेने के दौरान 500 फीट गहरी खाई में गिरने से 39 साल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान अब्दुल शेख के रूप में हुई थी.

कार से कोंकण की ओर जाते समय वो वरांधा घाट रोड पर वाघजई मंदिर के पास रुका था. चारों ओर बंदर थे. ऐसे में बंदरों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में वो गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय सहयाद्री बचाव दल की मदद से शव को खाई से बरामद किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »