मालिक के बिछड़ते ही पालतू डॉगी ने भी छोड़ी दुनिया, साथ हुआ अंतिम संस्कार... अटूट रिश्ते की एक भावुक तस्वीर

कहते हैं वफादारी की कोई भाषा नहीं होती... MP के बैतूल की यह कहानी हर किसी को भावुक कर रही है. एक पालतू डॉगी ने अपने मालिक का साथ ऐसा निभाया कि अंतिम यात्रा में भी उनसे बिछड़ नहीं पाया और उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार...

Advertisement
पालतू डॉगी की भी मौत, दोनों की साथ उठी अर्थी.(Photo:ITG) पालतू डॉगी की भी मौत, दोनों की साथ उठी अर्थी.(Photo:ITG)

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में इंसान और उसके पालतू साथी के बीच अटूट रिश्ते की एक भावुक तस्वीर सामने आई. सिविल लाइन निवासी 67 वर्षीय प्रदीप जैन का उपचार के दौरान निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही वर्षों से साथ रह रहा पालतू डॉगी लगातार उनके पास बना रहा.

परिजनों ने बताया कि डॉगी डुग्गू पूरी रात बेचैन रहा. वह बार-बार अपने मालिक के पास जाने की कोशिश करता रहा. जब सोमवार को अंतिम यात्रा शुरू हुई तो वह भी कुछ दूर तक अर्थी के साथ चला. इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

परिवार ने अपने इस वफादार साथी को भी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी. मालिक का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि डॉगी को श्मशान परिसर के समीप पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया. अंतिम यात्रा में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे.

परिजन दिलीप जैन का कहना है कि डॉगी डुग्गू करीब 15 साल से परिवार का हिस्सा था. बड़े भाई से उसका गहरा लगाव था. उनके बिना वह कभी नहीं रहता था. आखिरी समय तक उसने उनका साथ नहीं छोड़ा.

बैतूल में सामने आई इस घटना ने एक बार फिर यह एहसास कराया है कि सच्चा अपनापन और वफादारी सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती. एक पालतू साथी ने अपने मालिक के प्रति ऐसा समर्पण दिखाया, जिसे देखने वाले लंबे समय तक याद रखेंगे.

मृतक प्रदीप के भाई दिलीप जैन का कहना है कि उनके बड़े भाई ने छोटे से डॉगी को पाला था और उसका प्यार से नाम डुग्गू रखा था. दोनों के बीच ऐसा रिश्ता था कि जब बड़े भाई घर आते थे तो वह दौडक़र उनके पास आ जाता था. उसमें इतने संस्कार थे वह परिवार के लोगों के पैर भी छूता था. देखें VIDEO:- 

Advertisement

दिलीप ने बताया कि बड़े भाई से इतना लगाव था कि जब कभी वे बीमार होते थे तो वह भी बीमार हो जाता था. आखिरी समय तक उसने बड़े भाई का साथ नहीं छोड़ा और उनके साथ ही दुनिया से विदा हो गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »