राहगीरों को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी बेकाबू कार, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया है.

Advertisement
बेकाबू कार की चपेट् में आकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त (Photo: Screengrab) बेकाबू कार की चपेट् में आकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त (Photo: Screengrab)

पवन शर्मा

  • पांढुर्ना,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:58 AM IST

मध्य प्रदेश के पांढुर्ना में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. एक बेकाबू कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. कार एक दुकान में जा घुसी. इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीनों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक घटना पांढुर्ना के पिपला नारायणवार की है. बताया जाता है कि दोपहर एक कार बेकाबू हो गई और सड़क पर खड़ी गाड़ियों और राहगीरों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कार राहगीरों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसती है.

यह भी पढ़ें: रांची में कई किलोमीटर तक पीछा कर महिलाओं से बदसलूकी, मरांडी ने सरकार को घेरा, आई पुलिस की सफाई

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया. इन तीन लोगों को मामूली चोट आई थी. दो अन्य का उपचार पांढुर्ना के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मर्डर को बना दिया एक्सीडेंट! दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश

तीन अन्य की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें बेहतर उपचार के लिए महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया. घटना को लेकर एसडीपीओ प्रियंका पांडे ने बताया आरोपी चालक समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है. चालक नशे में धुत पाया गया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. संबंधित धाराओं में चालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »