डांस क्लास में आने वाली हिंदू लड़कियों से दोस्ती, फिर पब और हुक्का लाउंज में मस्ती... अजमेर जैसे भोपाल कांड में नए खुलासे

Bhopal Gang rape case: साहिल पर आरोप है कि वह डांस क्लास के बहाने वहां आने वाली लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाता था. उन्हें बाइक पर घुमाने ले जाता, पब और हुक्का लाउंज में ले जाकर उनकी दोस्ती गिरोह के अन्य युवकों से करवाता था.

Advertisement
डांस क्लास में लड़कियों फंसाकर रेप करने का मामला. (फोटो: META AI) डांस क्लास में लड़कियों फंसाकर रेप करने का मामला. (फोटो: META AI)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि यह गिरोह अशोका गार्डन इलाके स्थित एक डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को भी अपना शिकार बना चुका है. डांस क्लास संचालक साहिल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, साहिल मूल रूप से पन्ना जिले का रहने वाला है और अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास चलाता है. बागसेवनिया थाने दर्ज एफआईआर में साहिल का भी नाम है. साहिल पर आरोप है कि वह डांस क्लास के बहाने वहां आने वाली लड़कियों से नज़दीकियां बढ़ाता था. उन्हें बाइक पर घुमाने ले जाता, पब और हुक्का लाउंज में ले जाकर उनकी दोस्ती गिरोह के अन्य युवकों से करवाता था.

इस दौरान युवतियों को हाई-प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर गांजा और शराब का नशा करवाया जाता और इसका वीडियो बनाया जाता  था. इसके बाद नशे में होने का बहाना बनाकर युवतियों को रूम में ले जाते थे और दुष्कर्म किया जाता था. 

घिनौनी वारदात का भी वीडियो बनाया जाता था और बाद में वायरल करने की धमकी देकर साहिल खुद भी कई बार दुष्कर्म कर चुका था. यही नहीं, युवतियों को अन्य युवकों से रिलेशन बनाने का दबाव भी बनता था. 

Advertisement

पुलिस अब साहिल से जुड़े अन्य किरदारों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसमें एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है जो इलाके में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »