मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अगस्त से लेकर 2 अगस्त की सुबह तक के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश, बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं का ताजा अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में जहां झमाझम बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का माहौल रहेगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 1 अगस्त को आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम...
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है. झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ झंझावात, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.
इधर, राजधानी भोपाल सहित मालवा, निमाड़ और ग्वालियर-चंबल अंचल में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में कहीं-कहीं बिजली चमकने, आंधी चलने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
रीवा, जबलपुर और महाकौशल-बुंदेलखंड अंचल का हाल
पूर्वी मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.
इन जिलों में कहीं-कहीं झंझावात, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट है.
शाम के समय इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम बुलेटिन के अनुसार शाम के समय नर्मदापुरम (पचमढ़ी), विदिशा (उदयगिरि), रायसेन (सांची), खंडवा (ओंकारेश्वर), बड़वानी (बावनगजा), उज्जैन (महाकालेश्वर), उमरिया (बांधवगढ़), सागर, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर कलां, ग्वालियर और मैहर जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. विशेष रूप से 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के दौरान कच्चे मकानों और टीन शेड के आसपास सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.
aajtak.in