MP: जिस बच्ची को मां-बाप ने हर जगह ढूंढा, घर में ही बोरे में मिली उसकी लाश

उज्जैन के एक गांव में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का शव घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में बंद पड़ा मिला. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
हत्या की जांच करती पुलिस (फोटो-आजतक) हत्या की जांच करती पुलिस (फोटो-आजतक)

रवीश पाल सिंह / संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन ,
  • 04 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST
  • पुलिस को रेप के बाद हत्या की आशंका
  • घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में मिला बच्ची का शव

मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में 9वीं कक्षा की छात्रा का शव घर की दूसरी मंजिल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद से परिवार में मातम में पसरा हुआ है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने नाना-नानी के घर रहती थी. माता-पिता को इसकी सूचना मिलते ही वो रतलाम से गांव पहुंच गए. बच्ची के नाना दुकान पर गए थे और नानी मंदिर. नानी जब घर वापस लौटी तो लड़की गायब थी. काफी तलाशने के बाद जब वो नहीं मिली तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बच्ची की लाश बोरे में बंद उसी घर की दूसरी मंजिल पर पड़ी मिली. 

घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल भी रविवार सुबह घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे. यहां उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का परीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए.  एसएसपी ने बताया कि घटनाक्रम 2 जुलाई का है. छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है. एफएसएल और टेक्निकल टीम को कुछ इनपुट मिले हैं. जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाएगा.

Advertisement

छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को किसी करीबी पर शक है. पुलिस का कहना है कि लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते हैं. इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती हैं. सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है. इस दौरान लड़की की हत्या की गई.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »