मध्य प्रदेश: IAS अधिकारी का डॉग लापता, तलाश में जुटी पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

मध्य प्रदेश कैडर के IAS का स्टाफ उनके दो डॉग्स को लेकर रायपुर से दिल्ली जा रहा था. वह बिलौआ में खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका. तभी दोनों डॉग गाड़ी से भाग गए. जिसके बाद एक को तो स्टाफ ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका.

Advertisement
अधिकारी का कुत्ता गायब अधिकारी का कुत्ता गायब

aajtak.in

  • ग्वालियर,
  • 03 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 6:07 AM IST

ग्वालियर जिले का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक IAS अधिकारी का पालतू कुत्ता अचानक गायब हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुट गई. हालांकि काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है. जिसके चलते जगह-जगह कुत्ते की तलाश के लिए पोस्टर चस्पा किए गए हैं. 

दरअसल, मामला बिलौआ कहा है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश कैडर के IAS का स्टाफ उनके दो डॉग्स को लेकर रायपुर से दिल्ली जा रहा था. वह बिलौआ में खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका. तभी दोनों डॉग गाड़ी से भाग गए. जिसके बाद एक को तो स्टाफ ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका. जिसकी जानकारी अधिकारी को दी गई.

Advertisement

अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस सहित ग्वालियर चिड़ियाघर का अमला भी डॉग की तलाश में जुट गया. बिलौआ के श्याम ढाबा सहित आसपास के ढाबों  पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं. जिस ढाबे डॉग लापता हुआ है, उसके मालिक ने बताया कि शुक्रवार की रात एक गाड़ी आकर रुकी थी. स्टाफ के लोग खाना खाने आए थे. उसी गाड़ी में से एक कुत्ता गायब हो गया. वह कुत्ता अधिकारी का है.

जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

ढाबा मालिक ने बताया कि कुत्ते के गायब होने के बाद सुबह अधिकारी खुद यहां आए और उनके साथ पुलिस व अन्य स्टाफ भी था. गाड़ी रायपुर से आई थी और दिल्ली जा रही थी. काफी छानबीन की गई लेकिन कुत्ते का कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद उन्होंने जगह-जगह पोस्टर लगवाए हैं. जिसमें जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने का जिक्र भी किया गया . 

Advertisement

पोस्टर पर दिए नंबर से मिली जानकारी

पोस्टर पर दिए गए नंबर पर फोन करने से जानकारी मिली कि कुत्ता आईएएस अधिकारी का है. अफसर का हाल ही में तबादला रायपुर से दिल्ली हुआ है और वह दिल्ली में मंत्रालय में पदस्थ हैं. पोस्टर पर नंबर नगर निगम ग्वालियर के चिड़ियाघर के कर्मचारी का है. 

पूरे मामले पर डबरा के एसडीओपी ने बताया कि हाईवे पर एक गाड़ी से एक डॉगी गायब हुआ है. इस संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दी गई है. यह लोग दिल्ली की तरफ जा रहे थे. पोस्टर चस्पा किए गए हैं. आसपास के ढाबे वालों को सूचित किया गया है कि जानकारी मिले तो अवगत कराएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »