इंदौर: शेयर बाजार में हुआ नुकसान तो MBA पास युवक बना लुटेरा, महिलाओं से छीने 13 लाख के मंगलसूत्र

इंदौर में एमबीए की पढ़ाई करने वाला युवक शेयर बाजार में नुकसान के बाद चेन लुटेरा बन गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से 13 लाख रुपये के 13 मंगलसूत्र और एक चोरी का मोबाइल बरामद किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो सुनसान जगहों पर महिलाओं को निशाना बनाता था.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 06 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है, जिसने शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद अपराध का रास्ता चुना. पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश हरिसिंह ने इंदौर के डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई की थी. इसके बाद उसे शेयर बाजार में नुकसान हो गया. आर्थिक तंगी के कारण उसने महिलाओं को सुनसान इलाकों में निशाना बनाना शुरू कर दिया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, शहर की एक महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा था कि शाम 6 बजे के करीब जब वह पैदल अपने घर जा रही थी तो स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग गया.

चेन स्नैचर MBA पास निकला

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में महेश हरिसिंह ने खुलासा किया कि शेयर बाजार में नुकसान होने से वह मानसिक रूप से परेशान था. उसने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करना शुरू किया. वह सुनसान जगहों पर महिलाओं को अकेला देखकर वारदात को अंजाम देता था.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

पुलिस ने आरोपी के पास से 13 लूटे गए सोने के मंगलसूत्र बरामद किए हैं. इनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है. इसी के साथ चोरी का मोबाइल बरामद किया है. आरोपी ने वाहन चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस उससे अन्य चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »