गैस कटर से खिड़की काटकर घुसा, पिता-पुत्र की हत्या की, फ्रिज में रखा शव... पिता-भाई के मर्डर में 16 साल की बेटी भी शामिल!

जबलपुर (Jabalpur) की मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी लगे हैं. इस घटना के बाद रेलवे कर्मी की नाबालिग बेटी आरोपी के साथ कई जगह देखी गई है. पुलिस का कहना है कि हत्या में मृतक की बेटी भी संलिप्त हो सकती है.

Advertisement
सीसीटीवी में आरोपी के साथ दिखी लड़की. (Video Grab) सीसीटीवी में आरोपी के साथ दिखी लड़की. (Video Grab)

धीरज शाह

  • जबलपुर,
  • 17 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

MP news: मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे कर्मचारी और 8 साल के बेटे की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड में मृतक की 16 साल की बेटी भी आरोपी युवक के साथ मिली हुई है. इसलिए वह लापता है. पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी युवक और मृतक की बेटी कॉलोनी के गेट से एक साथ बाहर निकले हैं.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के पीछे मृतक की बेटी जाते हुए दिखाई दे रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की लोकेशन फॉलो कर रही है. आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इससे रेलवे कर्मी की बेटी के अपहरण की आशंका खत्म हो गई है. वह आरोपी के साथ जाते हुए और अन्य स्थानों पर साथ घूमते हुए नजर आई है.

यहां देखें Video

घटना की जांच में जुटी पुलिस ने जब शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घर से लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रेलवे कर्मी की 16 वर्षीय बेटी भी संदिग्ध आरोपी मुकुल के साथ जाते हुए दिखाई दी है, जिससे इस हत्याकांड में उसकी भूमिका भी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिला 8 साल के बेटे का शव, बेटी लापता... जबलपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी

Advertisement

क्राइम ब्रांच एएसपी समर वर्मा ने बताया कि 14 और 15 मार्च की रात रेलवे कर्मी राजकुमार विश्वकर्मा के घर के आसपास पड़ोसी युवक मुकुल आते जाते हुए दिखाई दिया है. इसके पास गैस कटर, पॉलीथिन और अन्य चीजें दिखीं. घटना के बाद दोपहर करीब 12 बजे मुकुल अपनी कॉलोनी से लाल रंग की स्कूटी से बाहर निकला और उसके पीछे पीछे रेलवे कर्मी की नाबालिग बेटी भी पैदल गई थी. इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी दोनों साथ में नजर आए.

एएसपी ने बताया कि हत्या के आरोपी ने फ्लैट के पीछे स्थित किचन की खिड़की को गैस कटर से काटा और फिर घर में घुस गया. उसने राजकुमार और उनके 8 साल के बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद बच्चे के शव को पॉलीथिन में लपेटकर पहले किचन में रखा, फिर फ्रिज में रख दिया. इसके बाद हत्या के आरोपी ने घर के बाहर निकलकर दरवाजे पर ताला लगा दिया और भाग गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर माना जा रहा है कि वारदात के बाद मुकुल और रेलवे कर्मी की बेटी दोनों भाग निकले.

क्या था पूरा घटनाक्रम?

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी की मौत हो गई थी. इसके बाद से वे दो नाबालिग बच्चों के साथ रह रहे थे.शुक्रवार को राजकुमार विश्वकर्मा के भाई को एक वॉयस मैसेज मिला कि पड़ोस में रहने वाले 19 साल के युवक ने पिता और भाई की हत्या कर दी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि राजकुमार और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी.

Advertisement

बेटे का शव फ्रिज में था. पिता-पुत्र की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई थी. इसके बाद से राजकुमार की नाबालिग बेटी लापता हो गई थी. पुलिस मान रही है कि यह प्रेम प्रसंग का संदिग्ध मामला है. पुलिस के मुताबिक, लड़की सितंबर 2023 में आरोपी के साथ चली गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »