बड़े काम का इंस्टाग्राम...भाई की डीपी देख भेजी रिक्वेस्ट और फिर की चैटिंग, 8 साल बाद माता-पिता को मिला लापता बेटा

समाज में सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के साथ-साथ कभी-कभी सोशल मीडिया किसी परिवार के लिए वरदान साबित होता है. ऐसा ही एक मामला रोहित के साथ हुआ. मध्य प्रदेश के खरगोन में 8 साल पहले लापता हुए रोहित को इंस्टाग्राम ने माता-पिता और परिजनों से मिला दिया.

Advertisement
2016 के बाद माता-पिता से मिला रोहित. 2016 के बाद माता-पिता से मिला रोहित.

उमेश रेवलिया

  • खरगोन ,
  • 09 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

समाज में सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के साथ-साथ कभी-कभी सोशल मीडिया किसी परिवार के लिए वरदान साबित होता है. ऐसा ही एक मामला 15 साल के रोहित के साथ हुआ. 7 साल की उम्र में लापता हुआ रोहित अब अपने परिजनों के पास पहुंच चुका है. 

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर भीकनगांव थाना इलाके का यह मामला है. वर्ष 2016 यानी 8 साल पहले फरवरी माह में 7 वर्षीय रोहित डावर अपने घर से 3 किमी दूर स्थित सेंट मैरिज स्कूल गया था. रोहित शाम तक स्कूल से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे दोस्तों के घर और फिर रिश्तेदारों के यहां और आसपास के गांवों में तलाशा. परेशान होकर माता-पिता ने भीकनगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

Advertisement

थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने बताया, फरवरी 2016 में सेंट मैरिज स्कूल से रोहित पिता लालसिंह गुम हो गया था. अब इंस्टाग्राम के जरिए 8 साल बाद अपने परिवार से मिला.

रोहित गुम होने के बाद रेल के माध्यम से आगरा रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहां पर उसने नाश्ता किया और लोगों से काम मांगा. इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर मासूम रोहित अशोक नामक व्यक्ति से मिला. उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला अशोक मासूम रोहित को अपने साथ गांव ले गया.

जहां पर रोहित करीब 5 साल तक रहा. उसके बाद अशोक ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से रोहित को काम करने के लिए लुधियाना पहुंचा दिया. 

25 दिसंबर 2023 को रोहित इंस्टाग्राम चला रहा था. जहां पर रोहित ने अपने भाई की फोटो देखी. जब अपने भाई की प्रोफाइल सर्च की तो वहां पर अपने परिवार की फोटो देखी. 

Advertisement

फोटो देखने के बाद रोहित ने अपने भाई से चैट के जरिए मोबाइल मांगा और फिर माता पिता से बात की. इसके बाद रोहित बीते 3 जनवरी को लुधियाना से अपने घर छेण्डिया पहुंचा. 

माता पिता रोहित को लेकर को भीकनगांव थाने पहुंचे. कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने रोहित को माता-पिता के हवाले कर दिया. माता-पिता को देख भावुक हुए रोहित ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »