इंदौर में हिट एंड रन, घर के बाहर रंगोली बना रही लड़की समेत दो को कुचला, हिरासत में 17 साल का आरोपी

इंदौर में अपने घरों के बाहर एक लड़की और एक महिला रंगोली बना रही थीं. इतने में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे के बाद नाबालिग आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है.

Advertisement
इंदौर में हिट एंड रन (फोटो- Meta AI) इंदौर में हिट एंड रन (फोटो- Meta AI)

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जब एक महिला और एक लड़की अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थी, तभी एक नौसिखिए लड़के ने कार से उन्हें कुचल दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जबकि 17 साल के आरोपी को हिरासत में लिया गया है. 

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई. पीड़िताओं की पहचान प्रियांशी प्रजापति (21) और नव्या प्रजापति (14) के रूप में हुई है. ये दोनों एरोड्रोम थाना इलाके में अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं तभी उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया.  

Advertisement

17 साल का आरोपी हिरासत में

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद मौके से भाग गए ड्राइवर को बेटमा इलाके से हिरासत में ले लिया गया और कार भी जब्त कर ली गई. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारी ने कहा, "नौसिखिया कार चालक ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह 17 साल का है. हम उसकी उम्र की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं. वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था." कार से कुचले जाने के बाद बुरी तरह घायल हुए पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उन्होंने बताया कि इनमें से एक की हालत गंभीर है. हिट-एंड-रन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »