इंदौर में महिला भिखारी के पास मिले 75 हजार रुपये, 10-12 दिनों में भिक्षा मांगकर जुटाए, कमाई सुन अधिकारी रह गए सन्न

इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग ने 14 भिक्षुओं को पकड़ा. एक महिला के पास से 75,000 रुपए मिले, जो उसने 10-12 दिनों में भिक्षा मांगकर जुटाए थे. सभी भिक्षुओं को उज्जैन के सेवा धाम आश्रम भेजा गया है, जहां काउंसलिंग के जरिए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

Advertisement
इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान इंदौर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 12 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए 14 भिक्षुओं को पकड़ा है. इस कार्रवाई में राजवाड़ा के शनि मंदिर के पास भीख मांग रही एक महिला के पास से 75 हजार रुपये बरामद हुए, जिसे उसने 10-12 दिनों में इकट्ठा किया था.

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर यह अभियान फरवरी से चल रहा है. इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भिक्षा मांगने वाले लोगों को पकड़कर उज्जैन के सेवा धाम आश्रम भेजा जा रहा है.

Advertisement

परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने राजवाड़ा स्थित शनि मंदिर के पास भीख मांग रही एक महिला को पकड़ा. उसने अपनी साड़ी में 75 हजार रुपये छुपाए थे. यह राशि उसने 10-12 दिनों में भिक्षा मांगकर जमा की थी. महिला इंदौर के पालदा इलाके की रहने वाली है.

महिला बाल विकास विभाग ने सभी भिक्षुओं को उज्जैन के सेवा धाम आश्रम भेज दिया है. वहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है, ताकि उन्हें भिक्षावृत्ति छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके.

परियोजना अधिकारी ने बताया कि शहर में कुछ ऐसे परिवार हैं, जो बार-बार पकड़े जाने के बावजूद भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं. अभियान के तहत इन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »