बड़े भाई के साथ मैदान पहुंचा 15 साल का कनिष्क, एक्सरसाइज करते ही गश खाकर गिरा; CPR भी नहीं बचा सकी जान

इंदौर के अटल मैदान में 15 वर्षीय कनिष्क बोयत एक्सरसाइज करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. बड़े भाई ने CPR दिया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
इंदौर में मैदान पर व्यायाम करते कनिष्क की मौत.(Photo:ITG) इंदौर में मैदान पर व्यायाम करते कनिष्क की मौत.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में मैदान पर एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. बड़े भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. भाई ने CPR भी दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान स्कीम नंबर 78 निवासी कनिष्क बोयत के रूप में हुई है. वह शनिवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ अटल मैदान पहुंचा था. दिव्यांश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है और रोजाना मैदान में रनिंग और एक्सरसाइज करता है.

Advertisement

भाई को प्रैक्टिस करते देख खुद करने लगा व्यायाम

जानकारी के मुताबिक, कनिष्क अपने बड़े भाई के साथ मैदान में उसकी प्रैक्टिस देखने गया था. भाई को दौड़ते और व्यायाम करते देख वह भी खुद एक्सरसाइज करने लगा. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

कनिष्क को गिरते देख बड़े भाई ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे संभालने की कोशिश की. उसे CPR भी दिया गया. इसके बाद परिजन और अन्य लोग उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ऑपरेशन कराने की तैयारी में था परिवार

बताया जा रहा है कि कनिष्क के दिल में बचपन से छेद था. परिवार उसका ऑपरेशन कराने के लिए दूसरे शहर ले जाने की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, करीब सात साल पहले भी वह एक बार अचानक गिर गया था.

Advertisement

हालांकि, मैदान पर अचानक बेहोश होने और उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. देखें VIDEO:- 

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »