पति, पत्नी और 'वो'... इंदौर की सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला को बेल्ट से पीटा, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के इंदौर में पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति महिला के साथ बेल्ट से मारपीट करता और उसका मोबाइल जमीन पर पटकता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
महिला को पीटने वाला गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) महिला को पीटने वाला गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

इंदौर की सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है. यहां बीच सड़क बेल्ट चली, मोबाइल जमीन पर पटका गया और देखते ही देखते भीड़ जुट गई. वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बीच सड़क पर एक महिला के साथ बेल्ट से मारपीट करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह महिला का मोबाइल फोन भी छीनकर जमीन पर पटकता नजर आता है. घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हंगामा काफी देर तक चलता रहा.

यहां देखें Video

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना पति, पत्नी और महिला के एक परिचित के बीच विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि महिला एक्टिवा से जा रही थी, तभी एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गया और विवाद शुरू हो गया. हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हो रही थी लड़ाई, सुलह कराने पहुंचा हवलदार तो कर दी पिटाई

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति महिला पर बेल्ट से हमला करने की कोशिश करता दिखाई देता है. वह कहता है कि इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. 12 साल बर्बाद कर दिए और ये इसके साथ घूम रही है. इसी दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. कई लोग मौके पर मौजूद रहते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आते हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद विजय नगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. शुरुआत में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक जगह पर हंगामा कर रहा था और एक महिला पर बेल्ट से हमला कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया. विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया. 

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर कानून हाथ में लेने, शांति भंग करने या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. एसीपी पराग सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है. मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है. अगर जांच में अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं, तो उनके आधार पर कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »