Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश-सोमेश अग्रवाल की संपत्ति होगी नीलाम, पीड़ित परिवारों दी जाएगी आर्थिक मदद

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी सोमेश अग्रवाल और राजेश उर्फ राजू अग्रवाल की तीन जगहों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है. संपत्ति की नीलामी की राशि से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की जाएगी. साथ ही पटाखा फैक्ट्री से करीब 40 करोड़ रुपये का बारूद जब्त किया गया है. जिसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है.

Advertisement
हरदा ब्लास्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क हरदा ब्लास्ट के आरोपी की संपत्ति कुर्क

लोमेश कुमार गौर

  • हरदा,
  • 27 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी सोमेश अग्रवाल और राजेश उर्फ राजू अग्रवाल की तीन जगहों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है. 30 दिन बाद संपत्ति की नीलामी होगी और इसके लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी. जानकारी के मुताबिक राजेश और सोमेश अग्रवाल की हरदा, खिरकिया और हंडिया में जमीनें, शहर में कार और दुकानें समेत 18 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. वहीं, दूसरे जिलों से भी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है.

Advertisement

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री से 1 लाख 20 हजार किलो पटाखा सामग्री जब्त की गई. इसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है. जिसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है. एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइन लाइन अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में प्रोटोकॉल अनुसार इसे नष्ट किया जाएगा. संपत्ति की नीलामी की राशि से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की जाएगी. 

हरदा पटाखा फैक्ट्री के मालिक की संपत्ति नीलाम होगी

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री संचालक राजू उर्फ राजेश अग्रवाल को साल 2015 में 10 साल की सजा हो चुकी है और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. आरोपी को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 के तहत दंडित किया गया था. बता दें, हरदा में 6 फरवरी को हुए ब्लास्ट ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. इस भयंकर विस्फोट ने 13 लोगों की मौत हुई थी और 300 के करीब लोगों को बुरी तरह घायल हुए थे.  

Advertisement

नीलामी की राशि से पीड़ित परिवारों को आर्थीक मदद दी जाएगी

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह के अनुसार एनजीटी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. पीड़ितों को राहत राशि दिलाने के लिए आरोपी राजेश अग्रवाल-सोमेश अग्रवाल की संपत्ति कुर्क कर ली है. नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान आसपास के 59 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे. इनमें से 39 मकान पूरी तरह तहस नहस हो गए. वहीं, 39 में से 21 मकानों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ था. 48 परिवारों के 129 लोग फिलहाल राहत शिविर में रह रहे हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »