गुना कैश कांड में नया मोड़, ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों ने खुद को बताया बेगुनाह, कारोबारी बोला- मुझे कोई शिकायत नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

Advertisement
कारोबारी को अब नोटिस देकर बुलाएगी पुलिस.(Photo:ITG) कारोबारी को अब नोटिस देकर बुलाएगी पुलिस.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST

MP News: गुना के हाईप्रोफाइल हवाला कांड की जांच करने पहुंचे ट्रेनी IPS अफसर आयुष जाखड़ ने पुलिसकर्मियों के बयान ले लिए हैं. जाखड़ ने गुना पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान लेने के बाद 'आजतक' से खास चर्चा की. 

आईपीएस आयुष जाखड़ ने बताया, रूठियाई में पुलिस स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं, स्टाफ ने अपने बयानों में बताया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, न ही वसूली की है. पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति ने कैश का क्लेम किया था, जिसके बाद भरोसा कर के उसे छोड़ दिया था.

Advertisement

इस मामले में जब सूरत के जीरा व्यापारी से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि पूरा पैसा एक नंबर का था. उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है और न ही वे पुलिस के खिलाफ कोई कार्यवाही चाहते हैं.

इस मामले में व्यापारी गुजरात से गुना बयान देने नहीं आ रहा है, इसलिए नोटिस भेजकर व्यापारी को बुलाया गया है. जीरा व्यापारी को गुजरात से लाने के लिए एक टीम भी भेजी जा रही है जो एक दो दिन में उसे लेकर गुना पहुंचेगी.

व्यापारी ने अपना नाम सार्वजनिक करने से मना किया है. जांच एक दो दिन और चलेगी व्यापारी के बयानों के बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा.

टोल पर कैमरे में कैद हुई कारोबारी की कार.


हाईप्रोफाइल हवाला कांड मामले में धरनावदा थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. जिले के एसपी अंकित सोनी को हटाकर हितिका वासल को कमान सौंपी गई है. खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने X पोस्ट पर जानकारी दी थी.

Advertisement

निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के पक्ष में सकल हिन्दू समाज सड़क पर उतर आया है. सकल हिंदू समाज में शामिल हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग की है. 

गुना जिले की पहली महिला कलेक्टर हितिका वासल.

पदाधिकारियों का कहना है कि तत्कालीन एसपी अंकित सोनी के तबादले के बाद शोक सा छा गया है. अंकित सोनी जनता के बीच लोकप्रिय थे जिन्होंने जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण किया और  घर से लापता सैकड़ों मासूम बच्चियों को उनके परिवार से मिलवाया. सरकार ने ट्रांसफर क्यों किया स्पष्ट किया जाए .

फिलहाल हवाला मामले में किरकिरी होने के बाद गुना जिले के पुलिस कप्तान अंकित सोनी का तबादला पुलिस मुख्यालय में किया गया है. वहीं, जिले की कमान अब 2017 बैच की IPS अधिकारी हितिका वासल को सौंपी गई है, जिन्होंने गुना पहुंचकर ज्वाइनिंग भी कर ली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement