भोपाल गौरव दिवस पर हर साल रहेगी सरकारी छुट्‌टी, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

गौरव दिवस के खास मौके पर सीएम ने कहा है कि अगले साल 2024 से 1 जून को सरकारी छुट्‌टी रहेगी. आज का दिन सभी के लिए खास है क्योंकि आज के ही दिन भोपाल आजाद हुआ था. ये इसलिए किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को राजा भोज, रानी कमलापति जैसी शहीद-क्रांतिकारियों का इतिहास पता हो.

Advertisement
शिवराज सिंह चौहान (फाइल-फोटो) शिवराज सिंह चौहान (फाइल-फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 01 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 जून के दिन गौरव दिवस मनाया जा रहा है. आज से शुरू होने वाला समारोह 4 जून तक आयोजित किया जाएगा. इसमें हर तरह की कला, संस्कृति, फूड स्टॉल और खेलों से जुड़े आयोजन किए जाएंगे.

खास बात ये है कि अब अगले साल से हर गौरव दिवस के दिन सरकारी छुट्टी रहेगी. इसका ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है. गौरव दिवस के खास मौके पर सीएम ने कहा है कि अगले साल 2024 से 1 जून को सरकारी छुट्‌टी रहेगी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी के लिए खास है क्योंकि इस दिन भोपाल आजाद हुआ था. मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल का सच्चा इतिहास सबके सामने आना चाहिए. इसलिए हम एक शोध संस्थान बनाएंगे, जो भोपाल पर शोध करेगा. 

आने वाली पीढ़ी राजा भोज, रानी कमलापति के बारे जाने  

सीएम ने कहा कि अब अगले साल से हर साल इस दिन सरकारी छुट्टी रहेगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को राजा भोज, रानी कमलापति जैसी शहीद-क्रांतिकारियों का इतिहास पता हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के सख्त रुख के कारण और जन आंदोलन के कारण भोपाल के तत्कालीन नवाब को भोपाल का भारत में विलय करने के लिए मजबूर हो गए थे. 

भोपाल 1 जून 1949 को भारत का अभिन्न अंग बना था

भोपाल 1 जून 1949 को भारत का अभिन्न अंग बना था. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि हर साल 1 जून को भोपाल गौरव दिवस मनाया जाएगा, ताकि बच्चों को और आने वाली पीढ़ी को पता चले कि 1 जून को भोपाल भारत में विलीन हो गया. हम उन क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर सकें, जिन्होंने भोपाल विलय के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »