इंदौर में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते रह गया. सवारियों को लेकर हरदा से इंदौर निजी बस में आग लग गई. घटना उस वक्त हुई जब बस पेट्रोल पंप पर डीजल भराने के लिए रोकी गई थी. इस हादसे में बस का हेल्पर और कंडक्टर झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, बस में आग लगने की घटना रविवार दोपहर की है. नौलक्खा चौराहे के पास मौजूद पेट्रोल पंप पर हरदा से इंदौर ओम शांति ट्रैवल्स की बस को डीजल भराने के लिए लाया गया था. बस में 25 के करीब सवारियां मौजूद थीं.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि बस डीजल भराने के रोकी जाती है. उसमें से कंडक्टर नीचे उतरता है. वह डीजल की मशीन के पास जाता है. तभी ब्लास्ट के साथ आग लग जाती है. लपटों में घिरा कंडक्टर चिल्लाते हुए दौड़ लगा देता है.
देखते ही देखते बस में लगी आग ने फैलने लगती है. पंप पर मौजूद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बस को पंप से निकालकर सड़क पर पहुंचाया. इतने में बस में मौजूद सवारियों ने उतरना शुरू कर देती हैं.
देखें वीडियो...
पूरी तरह से जल गई बस
मगर, आग की चपेट में बस का हेल्पर और कंडक्टर आ गए. कंडक्टर बुरी तरह से झुलस गया. इतने में पेट्रोप पंप कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर आग बुझाने पहुंचे, लेकिन बस की आग विकारल रूप धारण कर चुकी थी. तत्काल इसकी जानकारी फायर टीम को दी गई. मगर, जब तक फायर टीम मौके पर पहुंची बस पूरी तरह से जल चुकी थी. इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया.
देखें वीडियो...
कंडक्टर और हेल्पर का अस्पताल में चल रहा इलाज
आग के कारण झुलसे बस के कंडक्टर और हेल्पर को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि सवारियों का सामान भी इस आग की भेंट चढ़ गया है. कई लोगों के जरूर कागज और भी आग में स्वाहा हो गए हैं. गनीमत, यह रही कि इसते भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई.
धर्मेंद्र कुमार शर्मा