ग्वालियर DSP का अनोखा अंदाज, समझाई 'हूं हूं हूं...' बजने वाले हूटर की भाषा

ग्वालियर में भयंकर ठंड और कोहरे के बीच डीएसपी संतोष कुमार का अनोखा अंदाज देखने को मिला. वो अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान एक शख्स के पूछने पर उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर बजने वाले हूटर की आवाजों की भाषा समझाई. हूटर की अलग-अलग आवाजों को लेकर उन्होंने जानकारी दी.

Advertisement
ग्वालियर के dsp संतोष कुमार पटेल ग्वालियर के dsp संतोष कुमार पटेल

aajtak.in

  • ग्वालियर ,
  • 06 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पुलिस की गाड़ी पर बजने वाले हूटर से जुड़ा बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. भयंकर ठंड और कोहरे के बीच डीएसपी संतोष कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान किसी शख्स ने उनसे हूटर की अलग-अलग आवाजों का मतलब पूछा लिया. इसके बाद डीसएपी ने अनोखे अंदाज में हूटर की आवाजों को लेकर पूरी जानकारी दी.

Advertisement

हूटर का अर्थ होता है मैं जाग रहा हूं हूं हूं...

डीएसपी संतोष कुमार कहते हैं कि हूटर का अर्थ होता है मैं जाग रहा हूं हूं हूं हूं हूं हूं. एक पुलिस वाला जब ड्यूटी पर होता है तो वो हूटर के जरिए कहता है कि मैं ड्यूटी पर तैनात हूं हूं हूं हूं हूं हूं. यहां उनके हूं कहने का मतलब हूटर की आवाज से है.

बमदाशों मैं तुम्हें पकड़ने के लिए तैयार हूं हूं हूं...

इसके बाद संतोष कुमार कहते हैं कि कोई जब कोई चोर या बदमाश के लिए हूटर बजता है तो उसका मतलब होता है बमदाशों मैं तुम्हें पकड़ने के लिए तैयार हूं हूं हूं हूं हूं हूं. डीएसपी यहां 'हूं' पर काफी जोर देते हैं. 

— Manisha Singh ASP🇮🇳 (@Cop_Manisha) ">

सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें

Advertisement

कहा कि ये हमारा जो संदेश होता है कि उसका मकसद अलर्ट करना होता है. हूटर की आवाजों का मतलब बताने के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोहरा बहुत है. अगर आप इस कोहरे में निकल रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement