'वो पंक्चर जोड़ने वाला PFI का एजेंट है...', मोनालिसा के घर पहुंचे सनोज मिश्रा, बोले- CM मोहन यादव को बताऊंगा पूरा मामला

MP के महेश्वर में 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले की शादी का मामला अब एक बड़े राष्ट्रीय विवाद और राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के घर पहुंचकर जो खुलासे किए और जो बयान दिए हैं, उसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है.

Advertisement
महेश्वर पहुंचे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का फूटा गुस्सा.(Photo:ITG) महेश्वर पहुंचे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का फूटा गुस्सा.(Photo:ITG)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित पर्यटन नगर महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा की वजह से सुर्खियों में है. मोनालिसा के घर पर मातम पसरा है. परिवार के लोग ही नहीं, पूरा मोहल्ला वायरल गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम युवक फरमान से शादी करने को लेकर नाराज है और बिलख रहा है. 

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा जैसे ही मोनालिसा के घर पहुंचे, उसकी दादी प्रमिला के सामने उनकी आंखें छलक आईं. 

Advertisement

मिश्रा ने कहा, ''फरमान पंक्चर जोड़ने वाला PFI का एजेंट है. यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंन कहा कि बाप को बेटी से अलग किया गया. ब्रेनवॉश कर लव जिहाद किया गया. पूरी केरल सरकार इसमें मिली हुई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराऊंगा.''

डायरेक्टर ने आगे कहा, ''सनातन धर्म को तोड़ने का प्रयास है. महेश्वर आना वज्रपात जैसा है. मैं गृहमंत्री से मांग करूंगा कि ये जो जिहादी और लादेन है, ये मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं, वो पीएफआई के लिए काम कर रहा है. आर्थिक नुकसान बहुत हुआ है, लेकिन ये जो सनातन पर दाग लगा है, ये बहुत ही दुखद है. ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ाया जाए, जिंदा जलाया जाए या काट डाला जाए.''

यह भी पढ़ें: 'फरमान को केरल के प्रभावशाली लोगों का साथ', मोनालिसा के पिता का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस ने मदद के बजाय मुझे वहां से भगाया

Advertisement

मोनालिसा की बहन जेसिका का कहना है, ''मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से हाथ जोड़कर कहती हूं, मेरी बहन को वापस दिलाओ. मेरी बहन को धोखा दिया है. मेरे पापा को जबरदस्ती वहां से भगाया है, उनके पास पैसे भी नहीं थे.''

मोनालिसा की मां लता भोंसले ने कहा, ''मेरी बेटी को यहां ला दो. धोखे से मेरी बेटी को ले गए. वो बहुत भोली है, हमने किसी से शादी के लिए दबाव नहीं बनाया. अगर ऐसा होता तो हम उसको हीरोइन बनने ही क्यों भेजते? बोलते हुए मोनालिसा की मां बार-बार जमीन पर गिर गई.

मां ने बताया, ''मेरी बेटी के मोबाइल बंद कर दिए हैं और बात भी नहीं करा रहे है. साजिश रचकर धोखा किया है.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement