'मेरे पिता और मुझे टारगेट करते हुए राजा साहब की पूरी जिंदगी बीत गई', अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर निशाना

MP में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से बड़ी बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 'घोटाला' उजागर होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे. 

Advertisement
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया. (फाइल फोटो) दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • ग्वालियर ,
  • 09 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अक्सर उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को उनके जीवनकाल में निशाना बनाते थे और अब भी वही कर रहे हैं. 

चार दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने हमेशा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के प्रति सम्मान दिखाया है, जो कभी कांग्रेस में उनके सहयोगी थे. 

Advertisement

दरअसल, पिछले महीने की शुरुआत में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों से बड़ी बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 'घोटाला' उजागर होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे. 
 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचनात्मक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा, "क्या यह कोई नई बात है? दिग्विजय सिंह मुझे कब टारगेट नहीं करते? दिग्विजय सिंह ने अपना पूरा जीवन मेरे आदरणीय पिता और मुझे टारगेट करने में बिताया है. मैंने कभी उन पर निशाना नहीं साधा. मैं जब भी उनसे मिलता हूं, आज भी उनका अभिवादन करता हूं. कोई भी अपनी विचारधारा के अनुसार अपनी सीमाएं तय कर सकता है. मेरी विचारधारा लोगों की सेवा करना है और यही मेरा लक्ष्य है." 

Advertisement

क्या है मामला 

एमपी में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त, आयकर और ईडी के छापे के बाद दिग्विजय सिंह ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग की थी. 

पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस सांसद सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर दबाव था कि वे सिंधिया के करीबी माने जाने वाले एक नेता को परिवहन मंत्री बनाएं. इसकी जांच कराई जाए.

दिल्ली में बीजेपी जीतेगी   

वहीं, दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि BJP पिछले साल हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों की तरह विजयी होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »