शादी समारोह में बवाल, कांग्रेस विधायक के बेटे और भतीजे ने BJP MLA रहे राकेश गिरि और उनकी पत्नी से की मारपीट

बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश गिरि के सुरक्षा गार्ड लोकेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर स्थानीय कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे आकाश सिंह और उनके भतीजे अंश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • टीकमगढ़ ,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में BJP के पूर्व विधायक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे और भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश गिरि के सुरक्षा गार्ड लोकेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर स्थानीय कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे आकाश सिंह और उनके भतीजे अंश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

Advertisement

कोतवाली थाने के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बुधवार रात एक विवाह समारोह में गिरि और उनके परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. 

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121 (1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. 

हालांकि, इस मामले में कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »