आयुष्मान भारत डिजिटल सेवाएं देने वाला MP का पहला जिला बना सीहोर, अब मरीज घर बैठे बनवा सकेंगे अस्पताल का पर्चा

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला सीहोर आयुष्मान भारत डिजिटल सेवाएं देने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है. अब मरीज घर बैठे अस्पताल का पर्चा मरीज मोबाइल से बनवा सकेंगे जिसको लेकर जिले के सात लाख 50 हजार नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया गया है. इससे मरीजों को लंबी कतार से निजात मिलेगी.

Advertisement
कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डाटा प्रस्तुत करते अधिकारी. कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डाटा प्रस्तुत करते अधिकारी.

नवेद जाफरी

  • सीहोर ,
  • 26 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

MP News: भारत डिजिटल योजना के तहत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और हर व्यक्ति की एक यूनिक आईडी यानी आयुष्मान भारत आईडी बनाने के साथ डिजिटल सुविधा प्रदान करने वाला सीएम शिवराज का गृह जिला सीहोर प्रदेश का पहला जिला बन गया है.

जनसंपर्क विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरीय असपतालों में डिजिटल सेवांए प्रारंभ कर दी गई हैं. जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में इन डिजिटल सेवाओं को पीपीटी के माध्यम से सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया नें प्रस्तुत किया. 

Advertisement

आयुष्मान भारत डिजिटल सेवाएं देने वाला प्रदेश का पहला जिला बना सीहोर

जनसंपर्क विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सीएम शिवराज का गृह जिला सीहोर आयुष्मान भारत डिजिटल सेवाएं देने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है. अब मरीज घर बैठे अस्पताल का पर्चा मरीज मोबाइल से बनवा सकेंगे जिसको लेकर जिले के सात लाख 50 हजार नागरिकों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया गया है. इससे मरीजों को लंबी कतार से निजात मिलेगी.

7.43 लाख से अधिक नागरिकों की आयुष्मान भारत की ID तैयार

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल सहित जिले के सभी विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों में क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से स्कैन और शेयर की सुविधा प्रदान की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिले के 7 लाख 43 हजार से अधिक नागरिकों की आभा आईडी तैयार कर ली गई है. जिले के 6 स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्कैनर लगाए गए हैं, जिससे अब मरीजों को लाइन में लगकर पर्ची बनवाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे स्वयं अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपनी पर्ची जनरेट कर सकेंगे.

Advertisement

हर नागरिक के हेल्थ एकाउंट में होगी जानकारी

आयुष्मान भारत योजना के तहत तैयार की गई आभा आईडी हर नागरिक के हेल्थ एकाउंट के रूप में काम करेगी. इस हेल्थ एकाउंट में स्वास्थ्य से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी भी होगी. इसमें प्रत्येक मरीज का परीक्षण, बीमारी, डॉक्टर का अपॉइंटमेंट, डॉक्टर द्वारा दिया गया उपचार और दवाओं का विवरण होगा. आभा आईडी से मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर, त्वरित, सुगम और सुरक्षित लाभ प्राप्त हो सकेगा. आभा आईडी आधार नम्बर की  तरह ही 14 अंकों की होगी. आभा आईडी प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड को आसानी से बनाई जा सकती है.

अस्पतालों में भीड़ और कतारों से मिलेगी निजात 

जिला मुख्यालय सहित जिले के विकासखण्ड स्तरीय आभा ई-अस्पतालों में  स्कैनर लगाए गए हैं, जिससे अब मरीजों को लाइन में लगकर पर्ची बनवाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे स्वयं अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर एवं आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपनी पर्ची जनरेट कर सकेंगे. अपने स्वास्थ्य रिकार्ड्स डिजिटल रख सकते हैं. इसके लिए जिल के 6 अस्पतालों में पृथक से पंजीयन काउंटर प्रारंभ किए गए हैं. नागरिकों को इस प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाने के लिए डिस्पले बोर्ड भी लगाए गए हैं. जिला चिकित्सालय सहित आष्टा, इछावर, भेरूंदा, बुधनी तथा श्यामपुर अस्पतालों में स्केनर स्थापित किए गए हैं और क्यूआर कोड जारी किए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »