भोपाल में एक्स गर्लफ्रेंड पर युवक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बचाने आई बहन को भी किया घायल

भोपाल के शंकर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने आई उसकी बड़ी बहन पर भी आरोपी ने वार कर दिया.

Advertisement
लड़की की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार. (Photo: Screengrab) लड़की की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार. (Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शंकर नगर इलाके में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी बड़ी बहन भी चोटिल हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान अक्षय चंदेल के रूप में हुई. उसने एक्स गर्लफ्रेंड को रास्ते में रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.

Advertisement

आरोपी ने पीड़िता की गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर कई वार किए. कुछ ही पलों में सड़क खून से सन गई और युवती गिर पड़ी. इस दौरान जब युवती की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. इस हमले में उसके गाल पर गहरा घाव हुआ है. जैसे ही आसपास के लोग शोर सुनकर इकट्ठा होने लगे, आरोपी मौके से फरार हो गया. इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: कहासुनी के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया हमला फिर खुद का काटा गला, दिल दहला देगा ये वीडियो

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में आरोपी को लगातार हमला करते और फिर मौके से भागते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने यह वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी की पहचान अक्षय चंदेल के रूप में की है, जो पीड़ित युवती का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं.

घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है. उसकी हालत को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय चंदेल और पीड़ित युवती पहले रिलेशनशिप में थे. किसी विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही युवती पर नजर रखे हुए था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »