शादी का सपना, सिंदूर, टैटू और धोखा, भोपाल के डॉक्टर पर जयपुर की युवती से रेप का आरोप, FIR दर्ज

भोपाल के पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता पर जयपुर की युवती ने रेप, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, गर्भवती होने पर अबॉर्शन पिल दी और बाद में निजी वीडियो के जरिए धमकाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
शादी का झांसा देकर युवती से रेप. (Photo: Representational) शादी का झांसा देकर युवती से रेप. (Photo: Representational)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

भोपाल के कोलार रोड स्थित पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ जयपुर की एक युवती ने महिला थाना में रेप का मामला दर्ज कराया है. युवती ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में शादी से मुकर गया और निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसका मोबाइल भी बंद है.

Advertisement

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जयपुर की रहने वाली है और निजी काम करती है. करीब एक साल पहले उसे स्किन से जुड़ी समस्या थी. उसके रिश्ते के भाई ने भोपाल में रहने वाले डॉ. अभिनीत से इलाज कराने की सलाह दी थी. इसके बाद 8 मई 2025 को वह अपने कजिन भाई के साथ भोपाल स्थित क्लीनिक पहुंची थी. पीड़िता के मुताबिक इलाज के बाद वह जयपुर लौट गई, लेकिन इसके बाद डॉक्टर ने उसे मैसेज करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. युवती का आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उससे शादी की बात कही. उसने कहा कि वह परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं करेगी, जिसके बाद आरोपी ने घरवालों से बात करने का भरोसा दिया.

युवती ने दर्ज कराई रेप की एफआईआर

युवती के अनुसार 23 मई 2025 को डॉक्टर ने उसे फिर भोपाल बुलाया. दोनों शहर में घूमे और इसी दौरान आरोपी ने उसके माथे पर सिंदूर लगाकर शादी का भरोसा दिलाया. बाद में वह डॉक्टर के घर के ऊपर बने होटल में रुकी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात में माइग्रेन की दवा लेने के बाद जब वह सो गई तो आरोपी उसके पास आया और मना करने के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने कहा कि अगले दिन वह जयपुर लौट गई, लेकिन बातचीत जारी रही. 8 जून 2025 को आरोपी ने उस पर अपने नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया. युवती ने आरोप लगाया कि उसके कहने पर उसने अपने सीने पर डॉक्टर के नाम का टैटू बनवाया. कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है. उसने यह बात आरोपी को बताई तो डॉक्टर ने जल्द शादी करने का भरोसा दिया.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक 17 जुलाई 2025 को वह चेन्नई गई, जहां दोनों एक होटल में करीब चार दिन रुके. वहां भी आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और मंदिर में सिंदूर भरकर शादी का वादा दोहराया. युवती का आरोप है कि 21 जुलाई 2025 को चेन्नई एयरपोर्ट जाते समय आरोपी ने उसे एक दवा दी और कहा कि इससे फ्लाइट में परेशानी नहीं होगी. दवा खाने के बाद एयरपोर्ट पर उसे पेट दर्द और ब्लीडिंग शुरू हो गई. तब उसे समझ आया कि आरोपी ने उसे अबॉर्शन पिल दी थी. इस बात को लेकर विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वहां से चला गया. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. बाद में उसे पता चला कि डॉक्टर किसी दूसरी लड़की से भी बात कर रहा है. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया.

युवती ने पुलिस को बताया कि उसने दिसंबर 2025 में कोलार थाने में भी शिकायत की थी. इसके बाद आरोपी ने उसके भाई को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह युवती पर ही ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहा था. पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर शादी के लिए दबाव बनाया गया तो वह उसके निजी वीडियो और जानकारियां सार्वजनिक कर देगा. पीड़िता के अनुसार चेन्नई में बनाए गए कुछ वीडियो बाद में उसके भाई को भी भेजे गए. इसके कुछ समय बाद उसे भोपाल कोर्ट से एक नोटिस मिला, जिसमें आरोपी प्रथम पक्षकार था. युवती का कहना है कि आरोपी ने कोर्ट में परिवाद लगाकर खुद को बचाने की कोशिश की.

Advertisement

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का अन्य युवतियों से भी संबंध रहा है और संभव है कि कई लड़कियां इसी तरह शोषण का शिकार हुई हों. उसका कहना है कि आरोपी क्लीनिक में इलाज कराने आने वाली युवतियों से नजदीकियां बढ़ाकर उनका भरोसा जीतता है और फिर उनका दुरुपयोग करता है. डॉ. अभिनीत मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. वह कोलार इलाके में क्लीनिक के साथ एक बड़े होटल का भी संचालन करता है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के रसूख के चलते पहले की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच यह भी सामने आया है कि जून 2019 में मुंबई की एक मॉडल ने भी आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था. मॉडल ने एमपी नगर इलाके के अमर विलास होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी. उस मामले में मुंबई पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर भोपाल भेजा था. फिलहाल महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »