'आज तो तू बच गया, अगली बार जान से मार दूंगा', बिनजेस पार्टनर के भाई ने गले पर चलाया चाकू, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

Bhopal Stabbing Case CCTV: भोपाल में एक क्लॉथ शॉप के अंदर मामूली विवाद में पार्टनर के भाई ने दुकान मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
बहन से पैसे मांगने आया था आरोपी इमरान.(Photo:Screengrab) बहन से पैसे मांगने आया था आरोपी इमरान.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

MP News: राजधानी भोपाल के नदीम रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में सरेशाम चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया. दुकान मालिक को पार्टनर के सगे भाई ने चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की.

कोतवाली थाना इलाके का यह मामला है. फरियादी अमन कुरैशी ने पुलिस को बताया कि वह नदीम रोड पर 'अमन कलेक्शन' के नाम से बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाते हैं. इस दुकान में उनके साथ बेबी मुस्तफा नाम की महिला पार्टनर हैं.

Advertisement

घटना के वक्त रात करीब 8:15 बजे अमन अपनी पार्टनर के साथ दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान बेबी मुस्तफा का भाई इमरान दुकान पर आया और अपनी बहन से पैसों की मांग करने लगा. पैसे न देने पर वह बहन को परेशान करने लगा.

गाली-गलौज के बाद निकाल लिया चाकू
जब अमन कुरैशी ने बीच-बचाव करते हुए इमरान से कहा कि "भाई, क्यों परेशान कर रहे हो?" तो इमरान भड़क गया. वह मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा. विरोध करने पर इमरान ने अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया. इमरान ने जान से मारने की नीयत से अमन के गले पर छुरी घुमाई, लेकिन अमन के फुर्ती से पीछे हटने के कारण चाकू का गहरा घाव लगने से बच गया.

पड़ोसियों ने बचाया, आरोपी फरार
दुकान में मची चीख-पुकार और चिल्लाने की आवाज सुनकर पास की दुकान में काम करने वाला सैफ नाम का युवक तुरंत मौके पर पहुंचा. सैफ और आरोपी की बहन बेबी मुस्तफा ने मिलकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद इमरान वहां से भाग निकला. जाते-जाते आरोपी धमकी दे गया कि 'अगर आइंदा हम भाई-बहनों के बीच में बोला तो जान से मार दूंगा.' देखें VIDEO:- 

Advertisement

पुलिस का बयान
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी अमन कुरैशी की शिकायत पर आरोपी इमरान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर हमला करते दिख रहा है. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »