'धीरेंद्र शास्त्री के भाई की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो...', भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर की MP पुलिस को चेतावनी

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मध्य प्रदेश पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर दलित उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम अगले कदम का ऐलान करेंगे. समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

Advertisement
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का MP पुलिस को अल्टीमेटम. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का MP पुलिस को अल्टीमेटम.

aajtak.in

  • छतरपुर ,
  • 22 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ दलित उत्पीड़न को लेकर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हो चुका है. इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मध्य प्रदेश पुलिस को चेतावनी दी है.

भीम आर्मी चीफ ने ट्विटर पर लिखा, बागेश्वर मामले में पुलिस फौरन अपराधी को गिरफ़्तारी करे. संविधान और कानून को किसी पाखंडी के दरवाजे पर ठिठकना नहीं चाहिए. FIR में गुंडे की भाषा देखिए. इसकी अगर 48 घंटे में गिरफ्तारी न हुई तो हम अगले कदम का ऐलान करेंगे. समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा. 

Advertisement

दलित परिवार को धमकाने का मामला 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर आरोप है कि उसने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट भी की.   

शादी समारोह में मचाया उत्पात  

जिले के गढ़ा गांव में बीती 11 फरवरी को एक दलित परिवार की बेटी का विवाह समारोह आयोजित हो रहा था. उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. इस दौरान सिगरेट मुंह में फंसाए और शराब के नशे में शालिग्राम ने महिलाओं से अभद्रता की और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी.  

पुलिस ने लगाया SC-ST एक्ट 

वीडियो वायरल होने के बाद बमीठा थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294, 323, 506, 427 के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया. बता दें कि एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होते ही गिरफ्तारी का प्रावधान है. लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.  

Advertisement

भाई पर केस दर्ज होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री का बयान

वहीं, छोटे भाई पर FIR दर्ज होने पर धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपना बयान जारी किया. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा, मैं झूठ के साथ नहीं हूं. जो करे सो भरे. मामला हमारे संज्ञान में आया है. हम गलत के साथ नहीं हैं. कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता की गहराई से इसकी जांच करे. मैं गलत के कतई साथ नहीं हूं. और हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए. हम सनातन, हिंदुत्व और श्री बागेश्वर बालाजी की सेवा में अनवरत लगे हुए हैं. इसे हमसे न जोड़ा जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »