MP: ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, हुई मौत... चमत्कार ने बचाई ढाई साल की बच्ची की जान

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं मां की गोद में बैठी ढाई साल की बच्ची बच गई.

Advertisement
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत. (Photo: Screengrab) सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत. (Photo: Screengrab)

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में शनिवार की रात नेशनल हाईवे पर हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. जहां ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची की जान बच गई. उसके दोनों पैरों में चोट लगी है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

दरअसल बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बांचा जोड़ पर शनिवार की रात भोपाल से बैतूल की तरफ जा रहे ट्रक ने सोहागपुर निवासी विजय यादव और उनकी पत्नी आरती यादव को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों बाइक से सोहागपुर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ढाई साल की बच्ची अपनी मां की गोद में थी. जिसकी जान बच गई. बच्ची के दोनों पैर में चोट लगी है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से तीसरी मौत, क्यों जा रही जान रहस्य गहराया?

रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था परिवार

हादसे में घायल बच्ची को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि विजय और आरती बैतूल अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और रात में सोहागपुर जा रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस हादसे से मृतक के परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि नोएंट्री खुलने के बाद ट्रक संचालक स्पीड के साथ चलते हैं, जिसकी वजह से इस तरह के हादसे इस रोड पर होते रहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement