अजब MP का गजब मामला: बगलामुखी मंदिर से तहसीलदार की चप्पल हुई चोरी तो खंगाले गए फुटेज, अब होगी FIR

MP अपनी अजब-गजब खबरों के लिए हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन आगर मालवा से सामने आया यह ताजा मामला सोशल मीडिया पर 'टॉक ऑफ द टाउन' बन गया है. जहां आम आदमी चप्पल चोरी होने पर उसे अपनी किस्मत मानकर आगे बढ़ जाता है, वहीं यहां एक नायब तहसीलदार ने चप्पल चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाने की ठान ली है.

Advertisement
बगलामुखी मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल हुई पार.(Photo: Representational) बगलामुखी मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल हुई पार.(Photo: Representational)

प्रमोद कारपेंटर

  • आगर मालवा,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

आगर मालवा के बगुलामुखी मंदिर परिसर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सुर्खियों में है. अधिकारी ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करवाई और अब एसपी को पत्र लिखकर चप्पल चोर पर केस दर्ज करने की मांग की है. यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

दरअसल, आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध बगुलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बड़ागांव के नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई. आम तौर पर ऐसे मामलों को लोग टाल देते हैं, लेकिन साहब ने इसे हल्के में नहीं लिया. 

Advertisement

नायब तहसीलदार साहब का इगो हर्ट हो गया और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करवाई. संदिग्ध को पकड़कर उससे चोरी कबूल भी करा दी.

मामला यहीं नहीं थमा, नायब तहसीलदार ने अब जिले के पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर दी है. उनका पत्र सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. 

मंदिर के बाहर से गायब हुईं चप्पलें
नायब तहसीलदार जब बगुलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, तो चप्पल बाहर स्टैंड पर उतारकर गए थे. लौटे तो चप्पलें गायब थीं. पहली नजर में मामूली लगने वाली यह घटना उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत मंदिर प्रबंधन से बात की. 

मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई. फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल लेकर जाते हुए नजर आया. देखें VIDEO:- 

पूछताछ में संदेही ने चप्पल ले जाना स्वीकार भी कर लिया. यहीं कहानी खत्म नहीं हुई. अधिकारी ने इसे मंदिर परिसरों में होने वाली बार-बार की चोरी से जोड़कर गंभीर मुद्दा मान लिया. 

Advertisement

फिलहाल नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर नागरिक सुरक्षा धारा 170 . 126 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement