दमोह में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार लोगों की मौत, 35 घायल

मध्य प्रदेश के दमोह में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए. जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिससे 4 लोगों की जान चली गई. वहीं इस हादसे में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं बैठी हुईं थीं.

Advertisement
दमोह में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत दमोह में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

शांतनु भारत

  • दमोह,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

मध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की देर रात हुई. घायलों में दस लोगों की स्थिति गंभीर है.

रिपोर्ट के मुताबिक देर रात सोमवती अमावस्या के मौके पर दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के घूघस गांव से छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जटाशंकर धाम दर्शन करने श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से रवाना हुए थे.

Advertisement

इसी दौरान हटा ब्लॉक के फतेहपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ट्रॉली में बैठे करीब 40 लोग भी नीचे गिर गए. ट्रैक्टर ट्रॉली में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे.

हादसे में 10 लोगों की हालत गंभीर

ट्रॉली पलटने की वजह से 60 साल की बुजुर्ग महिला और 10 साल के बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

गंभीर रूप से घायल लोगों को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि बाकी लोगों का वहीं इलाज चल रहा है. अब पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है. बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त को नीमच में भी एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ था.

Advertisement

तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हो गए थे. यह हादसा नीमच-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हुआ था. जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट पिकअप वाहन, पुलिस वाहन और ट्रक के बीच हुआ.

कैंट थाना क्षेत्र में गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी पिकअप चालक से पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी. जिससे पिकअप ने पुलिस वाहन से जा भिड़ा. इससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए थे.. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »