योग दिवस पर पीएम मोदी पर vBook का लोकार्पण, 12 कुलपति करेंगे चर्चा

योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर vBook की लॉन्चिंग कर रहा है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कीर्तिमानों पर आधारित पुस्तक का कवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कीर्तिमानों पर आधारित पुस्तक का कवर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

नई दिल्लीः योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर vBook की लॉन्चिंग कर रहा है. इस vBook के निर्माता हैं पत्रकार और लेखक डॉ हरीश चन्द्र बर्णवाल. बर्णवाल ने 'लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स' के नाम से एक पुस्तक लिखी थी और अब उसी से vBook की रचना की है. योग दिवस के अवसर पर लॉन्च की जा रही इस vBook में प्रधानमंत्री मोदी के योग से जुड़े तीन रिकॉर्ड भी शामिल किए गए हैं. इस vBook की खासियत यह है कि इसे लोग सुन सकते हैं और देख सकते हैं. इससे पाठक के मन पर पुस्तक के कंटेंट का गहरा असर पड़ता है.

'लॉर्ड ऑफ रिकॉर्ड्स' की vBook पर 21 जून को वर्चुअल माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 12 कुलपति शामिल होंगे. कार्यक्रम को दो सत्रों में रखा गया है. पहला सत्र शाम 4.00 बजे से 5.45 बजे तक है, जबकि दूसरा सत्र शाम 5.45 बजे से 7.30 बजे तक होगा.

पहले सत्र की अध्यक्षता इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय करेंगे. इस सत्र में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो तारिक मंसूर, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो गुरमीत सिंह, अहमदाबाद की डॉ बाबा साहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो अमी उपाध्याय, सिक्किम सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो अविनाश खरे, जयपुर की जेकेएल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ रोशन लाल रैना, अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर रहे और अब दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रहे प्रो निरंजन कुमार और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एम एस परमार शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रभात प्रकाशन के निदेशक प्रभात कुमार भी अपने विचार रखेंगे.

दूसरा सत्र शाम 5.45 से 7.30 बजे के बीच आयोजित होगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी करेंगे. इस परिचर्चा में नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बलदेव भाई शर्मा, मुंबई की एसएनडीटी वूमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो शशिकला वंजारी, आगरा की डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो अशोक मित्तल, फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव, असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वी के जैन, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो योगेश सिंह और मोतिहारी की महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो संजीव कुमार शर्मा हिस्सा लेंगे. इस सत्र का संचालन इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र की कला निधि के डीन और विभागाध्यक्ष प्रो रमेश चन्द्र गौड़ करेंगे. इस कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन लिंक:

पर जाकर शामिल हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »