पुरुषों के मुकाबले 6 गुना अधि‍क ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होती हैं महिलाएं लेकिन...

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पुरुषों के मुकाबले महिलाएं 6 गुना अधि‍क फ्रॉड का शिकार होती हैं.

Advertisement
ऑनलाइड फ्रॉड ऑनलाइड फ्रॉड

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पुरुषों के मुकाबले महिलाएं 6 गुना अधि‍क फ्रॉड का शिकार होती हैं. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फीमेल कस्टमर को इस तरह के फ्रॉड के लिए ज्यादा टारगेट किया जाता है क्योंकि उन्हें फंसाना आसान होता है.

वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि भले ही पुरुष महिलाओं से 6 गुना कम फ्रॉड का शिकार होते हों लेकिन औसतन वे 3 गुना ज्यादा पैसे का नुकसान उठाते हैं. यानी भले ही पुरुष फ्रॉड का शि‍कार कम हों लेकिन पैसे लुटवाने के मामले में वो महिलाओं से 3 गुना आगे होते हैं.

Advertisement

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग पुरुषों से ज्यादा जो मर्दों के मुकाबले ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं.

बता दें कि साइबर क्राइम के तहत किए गए इन फ्रॉड को कंप्यूटर वायरस, मालवेयर, हैकिंग आदि के जरिए अंजाम दिया जाता है. लंदन में किए गए इस सर्वे में फ्रॉड का शिकार हुए ज्यादातर लोगों की उम्र 20 से 49 के बीच है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर क्राइम के फ्रॉड से बचने के लिए तो इस तरह के धोखाधड़ी के मामले 8 फीसदी तक कम किए जा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement